राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Safety Day) 2023: कब और क्यों मानया जाता है, उद्देश्य, थीम और इतिहास

National Safety Day 2023 : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च को मनाया जाता है और एक सप्ताह का अभियान आयोजित किया जाता है। यह प्रतिवर्ष 4 से 10 मार्च तक मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य सुरक्षा सहित सुरक्षा सिद्धांतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित करना है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहास (National Safety Day History)

  • 4 मार्च 1966, श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने एक गैर-लाभकारी, स्व-वित्तपोषण निकाय के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना की। उस समय इस संगठन के 8000 से अधिक सदस्य थे।
  • पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 1972 में  मनाया गया था।
  • 2000  में  1950 बॉम्बे पब्लिक ट्रस्ट एक्ट ( Bombay Public Trust Act of 1950)  के तहत नेशनल सेफ्टी काउंसिल पब्लिक ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत किया गया था।
  • उसके बाद से ही देश में हर वर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। तब ही से इसको हर वर्ष पूरे सप्ताह तक मनाया जाता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है |(Why is National Security Day celebrated)

आप सभी को बता दें कि यह दिन देश की उन सभी सेना के उन सभी जवानों को समर्पित है जो सीमा पर अपने प्राणों की आहुति देकर  सुरक्षा कर रहे हैं । इस दिन हम देश के शहीदों की वीरता को नमन करते हैं। और उन सभी की हिम्मत व हौसले को सलाम भी किया जाता है। इस वर्ष,  हम 52 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाएंगे। साथ ही इस दिन देश के नागरिकों को उनकी और देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है । यह दिन यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हमारे देश के नागरिक महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दों से अवगत हों।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उद्देश्य (Objectives of National Safety Day)

  • National Safety Day पर, देश में सभी को उन संभावित परेशानियों से आगाह किया जाता है जो भविष्य में उन पर आ सकती हैं।
  • इस दिन सभी नागरिकों  को बीमारियों और दुर्घटनाओं से बचाने के साथ-साथ ऊर्जा और पानी जैसे संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त, National Safety Day देश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूक करता है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हमारे देश और पर्यावरण की रक्षा के बारे में जागरूकता का दिन है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस थीम (National Security Day Theme)

हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है उस  विषय पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जाता है। आइए National Safety Day के कुछ वर्षों में निर्धारित किए गए अलग-अलग थीम के बारे में जानते हैं :-

  • 2023 – ‘हमारा उद्देश्य – शून्य नुकसान’
  • 2022 – “युवा दिमाग का पोषण – सुरक्षा संस्कृति विकसित करें”
  • 2021 – “आपदा से सीखें और सुरक्षित भविष्य के लिए तैयार रहें”
  • 2019 – “उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग से स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदर्शन में वृद्धि”
  • 2018 – “सुरक्षा और स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक व्यवहार को सुदृढ़ करें”
  • 2017 – “एक दूसरे को सुरक्षित रखें”
  • 2016 – “शून्य क्षति का एहसास करने के लिए सुरक्षा आंदोलन को मजबूत करें”
  • 2015 – “सतत आपूर्ति श्रृंखला के लिए एक सुरक्षा संस्कृति का निर्माण”
  • 2014 – “कार्यस्थल प्रबंधन और जोखिम नियंत्रण” और “सुरक्षा:
  • 2013 – “सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना”
  • 2012 – “एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करें – एक मौलिक मानव अधिकार”
  • 2011 – “निवारक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति की स्थापना और रखरखाव”

FAQ

प्रश्न : National Safety Day कब मनाया जाता है ?

उत्तर : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर वर्ष 4 मार्च को मनाया जाता है।

प्रश्न : National Safety Day मनाने की शुरुआत किसके द्वारा की गयी थी ?

उत्तर : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत नेशनल सिक्योरिटी परिषद के द्वारा की गयी थी।

प्रश्न : नेशनल सिक्योरिटी परिषद की स्थापना कब और किस अधिनियम के अंतर्गत की गयी थी ?

उत्तर : 1966 में नेशनल सिक्योरिटी परिषद की स्थापना मुंबई सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत की गयी थी।

प्रश्न : राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह कब से कब तक होता हैं ?

उत्तर : 4 मार्च से 10 मार्च तक होता है।

अन्य पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *