Oppo भारतीय यूजर्स को देगा शानदार तोहफा, 13 मार्च को कंपनी अपने फ़ोन Oppo Find N2 Flip की कीमत से उठाएगी पर्दा।

Oppo Find N2 Flip : ओप्पो कंपनी ने यह जानकारी दी है कि उनका नया डिवाइस Oppo Find N2 Flip भारत में दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। भारतीय ग्राहक Oppo Find N2 Flip को ब्लैक और पर्पल रंग में खरीद सकेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो अपने भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए एक शानदार तोहफा लाने की पूरी तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पिछले महीने ही अपने फोल्डेबल डिवाइस Oppo Find N2 Flip को कुछ देशों में लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने   तभी यह जानकारी दे दी थी कि फ़ोन को भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवाया  जाएगा।

भारतीय ग्राहकों के  इंतजार की घड़ी अब समाप्त होने जा रही  है। ओप्पो कंपनी ने यह जानकारी दी है कि उनके नए फोल्डेबल डिवाइस Oppo Find N2 Flip 13 की कीमत की जानकारी भारतीय यूजर्स को अगले 13 मार्च को हफ्ते दी जाएगी।

दो रंगों में पेश होगा  है Oppo का नया फोल्डेबल डिवाइस

ओप्पो ने यह जानकारी दी है कि उनका नया फोन Oppo Find N2 Flip को भारत में दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। भारतीय ग्राहक Oppo Find N2 Flip को Astral Black और Moonlit Purple रंग में खरीद सकते है ।

नया  फोल्डेबल फोन को यूके में £849 (लगभग 83,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि फोन को भारत में (करीब 85,000 रुपये) में बेचा जा सकता है। कंपनी अपने नए फोन को 13 मार्च को कुछ ऑफर्स के साथ लॉन्च कर सकती  है।

Oppo के नए फोल्डेबल डिवाइस (Oppo Find N2 Flip) के Specifications

ओप्पो ने 6.8 इंच के  डिस्प्ले के साथ अपना नया डिवाइस ओप्पो फाइंड एन 2 फ्लिप पेश किया है जिसे आसान पोर्टेबिलिटी के लिए फोल्ड किया जा सकता है। यह डिवाइस होल-पंच कटआउट के साथ आता है ताकि आप अपने फोटो और वीडियो को बिना कवर किए दिखा सकें। Oppo Find N2 Flip में 120Hz रिफ्रेश रेट भी है, जिससे वीडियो और गेम देखना आसान हो जाता है।

ओप्पो के इस फोल्डेबल डिवाइस में दिया गया है 50 मेगापिक्सल का कैमरा

फोन में एक बाहरी डिस्प्ले है जो 3.26 इंच चौड़ा है और इसका रिज़ॉल्यूशन 382×720 पिक्सल है। इसमें 900 निट्स का पीक ब्राइटनेस फीचर भी है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, यानी इसमें दो कैमरे हैं।

फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा इस डिवाइस में  8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने अपने इस फोल्डेबल डिवाइस को MediaTek Dimensity 9000+ SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया था। यह 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया था।

अन्य पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *