होली की शुभकामनाएं ! अच्छाई की जीत हुई है और बुराई की हुई हार । जश्न मनाने के लिए अपने प्रियजनों को यह संदेश भेजें! | Happy Holi Wishes

Happy Holi Wishes : मार्च आते ही रंगों के त्योहार होली का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. हिंदू धर्म में होली के त्योहार को एक महापर्व के रूप में  मनाया जाता है. यह भारत कमें तो प्रसिद्ध है ही इसके साथ -साथ यह त्यौहार नेपाल में भी मनाया जाता है. होली का त्योहार फागुन महीने के पूर्णिमा वाले दिन को मनाया जाता है. लोग एक-दूसरे को खूब रंग लगाकर इस त्योहार को बड़े चाव से मनाते हैं. लोग एक-दूसरे के घर जाकर  होली खेलते हैं, और होली की बधाइयां देते हैं. इस साल होली 8 मार्च 2023 को है और एक दिन पहले यानी 7 मार्च 2023 को होलिका दहन है. 7 मार्च 2023  को होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के प्रदोष काल में होता है.यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है

छोटी होली होलिका दहन वाली  तिथि को कहा जाता हैं. हिंदू धर्म  के अनुसार, होलिका हिरण्यकश्यप की बहन थी और उसे यह वरदान प्राप्त था कि वह कभी भी आग में नहीं जल सकती है, इसी घमंड में  हिरण्यकश्यप ने होलिका को यह आदेश दिया कि वह प्रह्लाद (हिरण्यकश्यप का पुत्र) को अपनी गोद में लेकर आग में बैठे जाए. उसने यह आदेश इसलिए दिया , क्योंकि हिरण्यकश्यप को प्रह्लाद के द्वारा विष्णु जी की भक्ति बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी. और आदेश मिलने पर होलिका आग में प्रह्लाद को लेकर बैठ गयी, और यहाँ भगवान विष्णु जी ने अपना चमत्कार दिखते हुए होलिका को आग में राख कर दिया , लेकिन प्रह्लाद को एक खरोंच तक न आई . और इस प्रकार उनकी याद में होलिका दहन के दिन होली जलाई जाती है

होलिका दहन पर आप अपने प्रियजनों को भेजें यह शुभ संदेश (Happy Holi Wishes)

1. आइए मिलकर हम सब

होलिका दहन की आग में जला दें

अपने मन की सभी बुराइयां.

आप सभी को होलिका दहन की शुभकामनाएं!

2. लाल गुलाबी रंग है

झूम उठा  संसार

सूरज की रोशनी

खुशियों की बहार

चाँद की चांदनी में अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

3. जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख

उसी प्रकार आपके जीवन से भी दूर हो जाएं

सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप.

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. अच्छाई की हुई है जीत

और हारी अब बुराई है

देखो होलिका दहन की

आज शुभ घड़ी आई है.

होलिका दहन की ढेरों बधाई !

5. रंगों की बारिश , गुलाल की बहार

सूरज की रोशनी , खुशियों की बौछार

चन्दन की महक , अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !

6. प्यार के रंगो  से भरो पिचकारी

स्नेह के रंगो से रंग दो दुनिया सारी

ये रंग न जाने  कोई जात और कोई बोली

सबको हो मुबारक हैप्पी होली!

होली की शुभकामनाएं !

7. मक्की की रोटी नींबू का अचार

सूरज की रोशनी  खुशियों की बहार

चाँद की चाँदनी और अपनों का प्यार मुबारक हो यार होली का त्योहार।

8. होली के रंगों की तरह,

आपको और आपके पूरे परिवार को,

हमारी तरफ से बहुत-बहुत रंगों भरी और उमंगो भरी शुभकामनाएं। Happy holi !

9. मथुरा की महक, गोकुल का हार

वृन्दावन की खुशबू , बरसाने का प्यार

मुबारक हो यार होली का त्यौहार!

10. राधा का रंग और कन्हैया की पिचकारी

प्यार के रंगो  से रंगो दुनिया सारी

ये रंग न जाने कोई जात ना कोई बोली

मुबारक हो दोस्तों रंगों भरी होली!

11. गुलाल का रंग और गुब्बारों की मार

सूरज की रौशनी और खुशियों की बहार

चांद की चांदनी और अपनों का प्यार

मुबारक हो दोस्तों  रंगों का त्योहार।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

12. सपनों की नगरी और अपनों का है प्यार

गालों पर गुलाल और पानी की बौछार

सुख समृद्धि और सफलता का हार

मुबारक हो यारो रंगों का त्योहार Happy Holi !

13. हवाओं के ज़रिये अरमान भेजा है,

नेटवर्क के साथ पैगाम भेजा है,

वो हम हैं जिसने सबसे पहले,

होली का राम-राम भेजा है।

होली की बधाई आपको !

14. पूरे होंगे वो doubtful है

इस दुनिया में हर चीज़ wonderful है

पर ज़िन्दगी आप जैसे लोगों से ही colorful है Happy Holi !

15. वसंत ऋतु की बहार

चली है पिचकारी उड़ा है गुलाल

रंग है बरसे नीले हरे लाल

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

16. गुजिया की तरह रहे सदा मीठी आपकी बोली

खुशियों से सदा भरी रहे आपकी झोली

आपको और आपके परिवार को हमारी तरफ से

हैप्पी होली !

17. गुलाबी गालों के लिए गुलाबी रंग

लाल होठों के लिए लाल रंग

और सुंदर चेहरे पर हो सभी रंग!

होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

18. अच्छा हुआ जो बीत गया फरवरी महिना

ये अंग्रेजी मोहब्बत का था महिना

राधा कृष्ण का प्रेम तो अब चढ़ेगा,

रसिया पर फागुन का जब रंग चढ़ेगा

होली की बधाई!

19. खाकर गुजिया, पीकर भंग

लगाकर थोडा थोडा सा रंग

बजाकर ढोलक और मृदंग

खेलें होली हम तेरे संग !

होली की बहुत बहुत बधाई!

20. आपके जीवन में रहे रंगों की भरमार,

ढेर सारी खुशियों से भरा रहे आपका संसार

यही आशा है मेरी ईश्वर से इस बार,

होली हो मुबारक आपको दिल से हर बार।

21. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली

ढेर खुशियों से भरे आपकी झोली,

आप सबको मेरी तरह से हैप्पी होली

22. दिलों को जोड़ने का मौसम है

दूरियां छोड़ने का मौसम है

होली का त्यौहार ही ऐसा है

रंगों में डूब जाने का मौसम है

Happy Holi 2023

23. सात रंगों से बनती है रंगोली,

खुशियों से भर गई है मेरी झोली,

रंगों का यह खेल है होली

रंगों में रंग जाते हैं सब जोली,

हर फाल्गुन मास में आती है होली

रंगों में खुशियाँ लाती है होली।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं !

24. कबीर जी ने अपने दोहे में कहा था,

कल करे सो आज कर,

आज करे सो अभी ,

नेटवर्क डाउन हो जाएगा,

फिर विश करोगे कब, इसलिए…

हैप्पी होली इन एडवांस

25. प्यार के रंगो से भरो अपनी पिचकारी,

स्नेह के रंगो  से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,

मुबारक हो आपको आने वाली होली.

हैप्पी होली इन एडवांस

26. आज की दुनिया बहुत एडवांस है,

और ऐसी एडवांस दुनिया में रहने वाले,

एक एडवांस बंदे की ओर से,

आपको सभी को होली की हार्दिक शुभकामना

27. तुम भी झूमे मस्ती में,

 हम भी झूमे मस्ती में,

 शोर हुआ है सारी बस्ती में,

 सब झूमे है होली की मस्ती में। हैपी होली

28. पिचकारी की हो धार,

गुलाल की हो बौछार,

अपनों का हो प्यार,

यही है यारों होली का त्योहार।

हैपी होली

29. मथुरा की महक, गोकुल का हार

वृन्दावन की खुशबू, बरसाने का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

Happy Holi 2023 !

30. राधा रानी का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंगो से रंग दो दुनिया सारी,

ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, मुबारक हो आपको रंग भरी होली।

अन्य पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *